Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

BGT: कप्तान रोहित का खराब फॉर्म जारी, कमिंस ने मौजूदा सीरीज में तीसरी बार किया आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में जारी चौथे टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा तीन रन बनाकर आउट हुए। भारत की पहली पारी के दूसरे ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर खराब शॉट खेलकर हिटमैन आउट हुए। कमिंस के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है और इस सीरीज में कमिंस ने हिटमैन को खूब परेशान किया।

इस दौरे पर रोहित ने कमिंस का तीन पारियों में सामना किया है और सिर्फ सात रन बना पाए हैं। कमिंस ने इस दौरान उन्हें तीन बार आउट किया है। रोहित का कमिंस के खिलाफ औसत 2.3 का रहा है। 

वहीं, कमिंस के खिलाफ रोहित के ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो कमिंस के खिलाफ रोहित ने कुल 13 पारियां खेली हैं। इस दौरान 199 गेंदों का सामना किया है और 127 रन बनाए हैं। कमिंस ने सात बार रोहित को आउट भी किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के खिलाफ भारतीय कप्तान का औसत 18.14 का रहा है।

इतना ही नहीं, कप्तान का कप्तान को आउट करने के मामले में भी कमिंस शीर्ष पर आ गए हैं। कंगारू कप्तान ने भारतीय कप्तान को टेस्ट में पांचवीं बार आउट किया। इस मामले में उन्होंने शीर्ष पर रिची बेनॉड और इमरान खान की बराबरी की।