Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

कैमरन ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने, अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स पर टीमों ने लगाया बड़ा दांव

IPL Auction: अबुधाबी में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। इससे वे आईपीएल नीलामी में बिकने वाले तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और अब तक के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर ने आईपीएल 2026 की नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा।

इस नीलामी में ‘अनकैप्ड’ यानी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी कामयाबी मिली। इसमें उत्तर प्रदेश के 20 साल के बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक समान 14 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा।

इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में आवेश खान के 10 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी बड़ी रकम मिली। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आठ करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौट आए हैं।