Breaking News

दिल्ली: नरेला में तेज रफ्तार कार ने एक महिला समेत कई वाहनों को मारी टक्कर, चालक हिरासत में     |   IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए PM मोदी, छात्रों को किया सम्मानित     |   खराब मौसम के चलते जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित, श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी     |   हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, बस के खाई में गिरने से 7 की मौत और कई घायल     |   सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई मौत     |  

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतने वाली प्रीति पवार और जैस्मिन लाम्बोरिया को CM सैनी ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली राज्य की बॉक्सर प्रीति पवार और जैस्मिन लाम्बोरिया को बधाई दी। भिवानी की बॉक्सर प्रीति पवार ने महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता। वहीं, भिवानी की ही जैस्मिन लाम्बोरिया ने महिलाओं की 57 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी की इन दोनों बेटियों ने अपने हौसले, मेहनत और अनुशासन से पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और दुनिया में देश का तिरंगा ऊंचा कर रही हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ हरियाणा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से राज्य के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर ट्रेनिंग और पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी का नतीजा है कि राज्य के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दोनों गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों, उनके परिवारों, कोच और भारतीय बॉक्सिंग टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी आने वाले समय में भी देश के लिए नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।