Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

CM सुक्खू ने चंबा में 333 करोड़ की 26 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को चंबा विधानसभा क्षेत्र के लिए 333.25 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 158 करोड़ रुपये की लागत से बने पंडित जवाहर लाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, चंबा के 200 बिस्तरों वाले भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने शाहपुर-सिहुंता-चौवारी-चंबा सड़क के 14.11 करोड़ रुपये, परेल से कोहलारी सड़क के 13.65 करोड़ रुपये और परेल के रास्ते चंबा-बनीखेत सड़क के 11.53 करोड़ रुपये की लागत से हुए अपग्रेडेशन कार्यों का भी उद्घाटन किया।

उन्होंने लुड्डू से घरमाणी सड़क (6.85 करोड़ रुपये), सहरन-रान सड़क (5.78 करोड़ रुपये), भनेरा-देवीधेरा-रठियार से मनकोट सड़क (5.68 करोड़ रुपये) और करियां-भरियां कोठी सड़क पर रावी नदी के ऊपर 4.61 करोड़ रुपये की लागत से बने बॉक्स गर्डर पुल का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने चंबा के भगत में 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली वाहन पार्किंग के पहले चरण समेत कई सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें गांव द्राबला के लिए लिंक रोड, सनौथा लिंक रोड, सच फतेहपुर सड़क, गांव नानू लिंक रोड, द्राड़ा से सेरू लिंक रोड और गांव घरग्राम के लिए लिंक रोड शामिल हैं।

इसके अलावा गांव घटरेर, छांजुन, रुंडेगा, बसूदान और मनकोट के लिए लिंक रोड समेत कई अन्य सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।मुख्यमंत्री ने मंगला-ओहली-भरिया-कपाड़ा-जरीन सड़क, चंबा-मलूना-कथाना सड़क, राजेरा से बैली सड़क और करियां से बैली सड़क का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही लेप्रोसी अस्पताल सरोल में 3.72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिला ड्रग वेयरहाउस-कम-वैक्सीनेशन स्टोर की आधारशिला भी रखी गई।