भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि टेस्ट प्रारूप में भारत की कप्तानी के लिए शुभमन गिल और ऋषभ पंत बेहतर विकल्प होंगे क्योंकि उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में कप्तानी का अनुभव है और इस भूमिका के लिए उनकी उम्र आदर्श है। शास्त्री ने इसके साथ कहा कि खेल के पारंपरिक प्रारूप में नेतृत्व की भूमिका के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे अच्छे विकल्प होते लेकिन फिटनेस समस्याओं के कारण इस तेज गेंदबाज को अतिरिक्त बोझ से बचाया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं मानता हूं कि कप्तानी के लिए जसप्रीत स्पष्ट विकल्प होते। लेकिन मैं नहीं चाहता कि जसप्रीत को कप्तान बनाया जाए। इससे आप एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें गंवा सकते हैं।" उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा के हाल ही में संन्यास लेने के बाद चयनकर्ताओं को एक नया टेस्ट कप्तान चुनना होगा। भारत को खेल के लंबे प्रारूप में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला श्रृंखला खेलनी है ।"
उन्होंने कहा, "ये दौरा 20 जून से शुरू होगा। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ की इस चोट से उबरने में लगभग तीन महीने लगे। वे इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। इस 31 साल के गेंदबाज ने आईपीएल के दौरान वापसी करते हुए मौजूदा सत्र में अब तक आठ मैचों में 13 विकेट लिए हैं।"
शास्त्री ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि उसे (बुमराह) हर मैच के दौरान अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। वे गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है। वे आईपीएल में वापसी कर चुका है। ये चार ओवर का क्रिकेट है। अब 10 ओवर, 15 ओवर (टेस्ट में) गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी। आप यह नहीं चाहेंगे की कप्तान के नाते उसके दिमाग पर कोई अतिरिक्त दबाव हो।’’
शास्त्री ने कहा कि बोर्ड को कप्तान तय करते समय खिलाड़ी की उम्र और वह संभावित तौर पर कितने समय तक क्रिकेट खेल पाएगा इन चीजों पर ध्यान देना चाहिये। गिल 25 साल के है जबकि पंत की उम्र 27 साल है। गिल गुजरात टाइटन्स की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे हैं।
शास्त्री ने कहा, ‘‘आप किसी को तैयार करते हैं और मैं कहूंगा कि शुभमन बहुत अच्छा विकल्प लग रहा है। उसे मौका दें। वे 25, 26 साल का है, उसे समय भी दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ ऋषभ भी अच्छा विकल्प है। मुझे लगता है कि ये दोनों ही बेहतर खिलाड़ी है और उम्र की कसौटी पर भी खरे उतरते है। उनके पास एक दशक का समय है। उन्हें चीजों को सीखने समझने का मौका मिलना चाहिए।’’
उन्होंने कहा,‘‘ उन्हें कप्तान के रूप में कुछ अनुभव भी है। वे आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे है और इससे फर्क पड़ता है।’’ शास्त्री ने आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पायदान पर काबिज गिल की तारीफ करते हुए कहा कि शांत स्वभाव उन्हें भारत की कप्तानी के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुभमन को जितना भी देखा है, वह बहुत दिलचस्प लगता है। शांत, संयमित, उनमें सभी गुण हैं।’’
'बुमराह को कप्तान नहीं बनाना चाहिए...', Ravi Shastri ने क्यों कहा ऐसा?
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.