Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

T20 WC: अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले भारत को झटका, नहीं खेलेगा ये दिग्गज गेंदबाज

T20 WC: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का तबीयत हल्की नासाज होने के कारण अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मैच में खेलना अनिश्चित है चूंकि उन्होंने पिछली शाम अभ्यास भी नहीं किया।

अमेरिका के खिलाफ मुकाबला एकतरफा ही रहने की उम्मीद है लिहाजा भारतीय टीम प्रबंधन अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज को लेकर कोई जोखिम भी नहीं लेना चाहेगा। बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है।

उन्हें हल्का बुखार हो गया है। वे समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे। भारत को 12 फरवरी को नामीबिया, 15 फरवरी को पाकिस्तान और 18 फरवरी को नीदरलैंड से खेलना है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है चूंकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाते हुए भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया है।