Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

लोगों को कहने दीजिए, मैं अपना काम करता रहूंगा... जसप्रीत बुमराह ने दिया आलोचकों को जवाब

जसप्रीत बुमराह के आलोचकों को लगता था कि अपने अजीबोगरीब गेंदबाजी एक्शन के कारण वो आठ से दस महीने के अंदर अर्श से फर्श पर आ जाएंगे लेकिन ये उनका आत्मविश्वास ही था जिससे भारतीय गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक दशक पूरा करने में सफल रहे। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 83 रन देकर पांच विकेट लिए। टेस्ट मैचों में 14वीं बार पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी सफलता का राज बताया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने कई कैच छोड़े, लेकिन बुमराह ने इन गलतियों पर ध्यान न देकर आगे क्या होने वाला है इस पर ध्यान दिया। मैच के बारे में बुमराह ने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा है, लेकिन खेल आगे बढ़ने के साथ इसमें दरार पड़ सकती है। 

हेडिंग्ले स्टेडियम में तीसरे दिन स्टंप्स का ऐलान कर दिया गया है। स्टंप्स के वक्त भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे। क्रीज पर के. एल. राहुल और शुभमन गिल की जोड़ी मौजूद है। के. एल. राहुल 75 गेंदों में 47 रन और गिल 10 गेंदों में 6 रन बनाकर नाबाद हैं।