Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैरी ब्रूक, बुमराह गेंदबाजों में पहले नंबर पर बरकरार

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अपने सीनियर साथी जो रूट की बादशाहत खत्म करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बुधवार को जारी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गए, जबकि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गेंदबाजों और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडरों की सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं।

पिछले हफ्ते वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने करियर का आठवां शतक बनाने वाले 25 साल के ब्रूक हालांकि अपने सीनियर साथी से केवल एक अंक आगे हैं। ब्रूक के कुल 898 रेटिंग अंक हैं और वो टेस्ट बल्लेबाजों में सर्वकालिक 34वीं उच्चतम रेटिंग के साथ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

रूट इस साल जुलाई से पहले नंबर पर बने हुए थे। उन्होंने तब न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को नंबर एक के पायदान से हटाया था। बुमराह ने 890 रेटिंग अंकों के साथ टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा (856) और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (851) का नंबर आता है।

जडेजा ने भी 415 रेटिंग अंकों के साथ ऑलराउंडरों की टेस्ट रैंकिंग में अपना पहला नंबर बरकरार रखा है। बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज 285 अंकों के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।