Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: KKR से जुड़ा ये धाकड़ गेंदबाज, आईपीएल खेलने के लिए तोड़ा पीएसएल से नाता

IPL 2026: तीन बार की चैंपियन केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2026 सीजन से पहले शुक्रवार को जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से करार करने की घोषणा की। मुजरबानी पाकिस्तान सुपर लीग से हट गए हैं जो इसी समय चलेगी।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजरबानी हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे जिससे जिंबाब्वे सुपर आठ चरण में पहुंचा। मुजरबानी को शामिल करने से पहले केकेआर ने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था।

छह फुट आठ इंच लंबे 29 साल के मुजरबानी को पिछले साल चोटिल लुंगी एनगिडी की जगह पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल किया गया था। हालांकि, आरसीबी के खिताब जीतने के सफर में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

मुजरबानी के 17 मार्च को कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है।