गैरी स्टीड ने मंगलवार को पुष्टि की कि वो अब टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच नहीं रहेंगे और टेस्ट क्रिकेट में अपने भविष्य पर विचार कर रहे हैं। स्टीड ने कहा कि उन्हें अंतिम निर्णय तक पहुंचने में एक महीने का समय लग सकता है। 53 वर्षीय स्टीड ने 2018 में माइक हेसन की जगह पद संभाला था और वह सभी प्रारूपों में न्यूजीलैंड के कोच थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि वह अगले सप्ताह कोच पद के लिए विज्ञापन जारी करेगा लेकिन उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अलग-अलग प्रारूपों के लिए अलग-अलग कोच नियुक्त करेगा या नहीं। स्टीड के कोच रहते हुए न्यूजीलैंड ने 2019 में आईसीसी विश्व कप, 2022 में टी20 विश्व कप और इस साल की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई थी।
उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत भी दिलाई थी। न्यूजीलैंड क्रिकेट के शीर्ष अधिकारी ब्रायन स्ट्रोनच ने बयान में कहा, ‘‘गैरी का रिकॉर्ड शानदार रहा है और हमें उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय देने में कोई परेशानी नहीं है। अभी हमारे पास कोच पद के लिए कोई मजबूत प्राथमिकता नहीं है।’’
न्यूजीलैंड ने हाल ही में घरेलू टी20 श्रृंखला में पाकिस्तान पर 4-1 से और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 3-0 से जीत हासिल की। उसकी यह जीत इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेने के कारण इन श्रृंखलाओं में नहीं खेले थे।
स्टीड ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने काफी व्यस्त रहे और मैं अब अपने भविष्य को लेकर विचार करूंगा। मैं अब अपने विकल्पों का मूल्यांकन करना चाहता हूं लेकिन मुझे अब भी लगता है कि मेरे अंदर कोचिंग बची हुई है, भले ही सभी प्रारूपों में मुख्य कोच के रूप में नहीं।
New Zealand क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, दिग्गज कोच ने दिया इस्तीफा
You may also like
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने जीते दो स्वर्ण, योगी सरकार ने उपलब्धि पर जताया गर्व.
Asian Para Games 2026: भारतीय पैरालंपिक चैंपियन हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को पैरा रिकर्व पुरूष युगल तीरंदाजी में स्वर्ण.
Asian Para Games 2026: हानी और संदीप ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण.