Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

जोफ्रा आर्चर की वापसी को क्रिस वोक्स ने बताया बड़ा फायदा, कहा- टीम और इंग्लिश क्रिकेट दोनों के लिए अच्छा

Ind vs Eng 2nd Test: इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी को बड़ा सकारात्मक कदम बताया है। वोक्स ने कहा कि आर्चर की वापसी न सिर्फ टीम के लिए, बल्कि पूरे इंग्लिश क्रिकेट के लिए फायदेमंद है। जोफ्रा आर्चर पिछले कुछ सालों से लगातार चोटों से जूझ रहे थे। अब वो भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले टीम से फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं, जिससे उनके टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

क्रिस वोक्स ने सोमवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "ये बहुत अच्छी बात है कि वो वापस आ गए हैं। जोफ के लिए भी अच्छा है और हमारे लिए भी। वो जब टीम में होते हैं, तो खिलाड़ी और इंसान दोनों रूप में बहुत कुछ जोड़ते हैं।" वोक्स ने आगे कहा, "पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है। चोटों से वापसी करना आसान नहीं होता। उन्हें पूरा क्रेडिट जाता है कि उन्होंने इतनी मेहनत करके वापसी की है।"