Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Ind vs Eng: पांचवें टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स बाहर, पोप करेंगे कप्तानी

चोटिल कप्तान बेन स्टोक्स और प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ यहां बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट में नहीं खेलेंगे। इंग्लैंड ने निर्णायक टेस्ट में अपनी एकादश में तीन बदलाव किये हैं। मेजबान टीम श्रृंखला में 2-1 से आगे है। स्टोक्स की गैर मौजूदगी में ओली पोप इंग्लैंड की कमान संभालेंगे। स्टोक्स ने टीम की अगुवाई करते हुए 17 विकेट लिये और 304 रन भी बनाये हैं।

वे कंधे की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं, जबकि चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले आर्चर को आराम दिया गया है। तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स भी अंतिम टेस्ट से बाहर रहेंगे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कप्तान बेन स्टोक्स दाहिने कंधे की चोट के कारण बाहर हैं। स्पिनर लियाम डॉसन, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स भी नहीं खेलेंगे।’’

ईसीबी ने कहा, ‘‘इंग्लैंड ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जैकब बेथेल, सर्रे के गेंदबाज गुस एटकिंसन और जैमी ओवरटन, नॉटिंघमशर के तेज गेंदबाज जोश टंग को टीम में शामिल किया है।’’

इंग्लैंड अंतिम एकादश:  ओली पोप (कप्तान), जाक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जैमी स्मिथ, क्रिस वोक्स, गुस एटकिंसन, जैमी ओवरटन, जोश टंग।