Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पहलवान बजरंग और रवि पेरिस ओलंपिक से चूके, क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर

Haryana: टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पुनिया और रवि दहिया रविवार को राष्ट्रीय टीम के लिए चयन ट्रायल में अपने-अपने मुकाबले हार गए। इसके साथ वे पेरिस ओलंपिक क्वालीफिकेशन की दौड़ से बाहर हो गए हैं। पुरुष टीम के लिए ट्रायल सोनीपत में हुए।

पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम सेमीफाइनल में बजरंग को रोहित कुमार ने 1-9 से करारी शिकस्त दी। उन्होंने अपनी जीत को कड़ी मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि बजरंग एक सीनियर पहलवान हैं, लेकिन पहलवान का रूप बदलता रहता है।

रोहित फाइनल में सुरजीत कुमार से हार गए। सुरजीत को पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का भरोसा था। उन्हें ओलंपिक में पदक जीतने का भी भरोसा है। देश में कुश्ती का मैनेजमेंट करने वाली आईओए की अस्थाई समिति के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बाजवा ने चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। 10 भार वर्गों में महिलाओं के ट्रायल 11 मार्च को एनआईएस पटियाला में होंगे।