Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

रो-को पर फैसला लेने की जल्दबाजी में नहीं BCCI, क्या वे भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए के मैच खेलेंगे?

दिग्गज भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चल रही अटकलों के बीच बीसीसीआई कोई भी फैसला में नहीं लेना चाहता। अगस्त में प्रस्तावित बांग्लादेश के दौरे के रद्द होने के बाद भारत का अगला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया में 19 से 25 अक्टूबर के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की श्रृंखला में होगा और इसके बाद कोहली और रोहित इस प्रारूप में बने रहेंगे या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

बीसीसीआई में एक विचार यह है कि इस जोड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ‘ए’ मैच खेलने के लिए बोला जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की ‘ए’ टीम कानपुर में 30 सितंबर, तीन अक्टूबर और पांच अक्टूबर को तीन ‘ए’ मै च खेलेगी।

कोहली और रोहित के नाम वनडे में संयुक्त रूप से 83 शतक और 25,000 से ज्यादा रन है। भारतीय क्रिकेट में इस बात की चर्चा है कि अक्टूबर 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक रोहित 40 और कोहली 39 साल के हो जायेंगे। ऐसे में क्या ये दोनों दिग्गज तब तक टिके रह पायेंगे।

कोहली अब लंदन में रहते हैं और उन्होंने अपनी एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वो प्रेैक्टिस कर रहे हैं।वहीं रोहित शर्मा आईपीएल के बाद इंग्लैंड में छुट्टी बिताने के बाद मुंबई वापस आ चुके हैं। उम्मीद है कि वो भी कुछ ही दिनों में अभ्यास शुरू कर देंगे।

25 अक्टूबर को सिडनी में विदाई मैच की खबरों का बीसीसीआई के अंदरूनी सूत्रों ने खंडन कर दिया है, सूत्रों के मुताबिक फिलहाल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ से पहले आगामी वनडे और भारत ए मैचों में उनकी भागीदारी पर चर्चा चल रही है। व्यस्त कार्यक्रम में जनवरी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे मैच भी शामिल हैं, जिसके कारण विजय हज़ारे ट्रॉफी में उनकी उपस्थिति सीमित हो सकती है।