Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा 2026 स्थगित, BCCI-BCB ने जताई सहमति

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को पारस्परिक रूप से बांग्लादेश और भारत के बीच सफेद गेंद की सीरीज को स्थगित करने पर सहमति जताई, जो अगस्त 2025 से सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली थी। श्रृंखला में तीन वनडे और तीन टी20 शामिल हैं, जो 17 से 31 अगस्त तक चटगांव और ढाका में खेले जाने थे।

बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज में कहा, "दोनों टीमों की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और शेड्यूलिंग सुविधा को ध्यान में रखते हुए, दोनों बोर्डों के बीच चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है।" बीसीबी ने कहा कि सीरीज का नया कार्यक्रम उचित समय पर घोषित किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है, "बीसीबी इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला के लिए सितंबर 2026 में भारत का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। दौरे के लिए संशोधित तारीखों और कार्यक्रमों की घोषणा उचित समय पर की जाएगी।"

जबकि दोनों बोर्डों ने श्रृंखला को स्थगित करने का कारण शेड्यूलिंग असुविधाओं को बताया था। बीसीसीआई चाहता था कि सुरक्षा कारणों की वजह से सीरीज की टाइमिंग पर फिर से विचार किया जाए, जहां पिछले साल की नागरिक अशांति के बाद से उथल-पुथल है।