Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Duleep trophy: आकाश दीप और ईशान किशन नहीं खेलेंगे, ईश्वरन ईस्ट जोन की करेंगे कप्तानी

Duleep trophy: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप और विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन उत्तर क्षेत्र के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे। दोनों को चोट लगी है। ईशान किशन पूर्वी क्षेत्र के कप्तान हैं।

दलीप ट्रॉफी मैच 28 अगस्त से बेंगलुरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस मैदान में शुरू होंगे, लेकिन आकाश अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। चोट की वजह से उन्हें हाल में इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट मैच से बाहर रहना पड़ा था।

तेज गेंदबाज आकाश ने इंग्लैंड श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने बर्मिंघम मैच में 10 विकेट और ओवल मैच में अपना पहला अर्धशतक सहित 13 विकेट लिए थे। उन्होंने चोट की वजह से अपनी अनुपलब्धता की जानकारी क्षेत्रीय चयन समिति को दे दी है। फिलहाल वे सीओई में इलाज करवा रहे हैं। आकाश दो अक्टूबर से होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में वापसी कर सकते हैं।

उधर ईशान किशन भी हाथ की चोट से उबर रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में बंगाल के प्रमुख बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी करेंगे। वे इंग्लैंड श्रृंखला में भारतीय टीम में शामिल थे। असम के ऑलराउंडर रियान पराग उनके उप-कप्तान होंगे।

दलीप ट्रॉफी में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी वापसी होगी। उन्होंने पिछले दो साल में सिर्फ एक प्रथम श्रेणी मैच खेला है। उनके साथ तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी होंगे।