Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुए शमर जोसेफ

Ind vs WI Test Series: वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज शमर जोसेफ शुक्रवार को चोट के कारण भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए। उनकी जगह ऑलराउंडर जोहान लेने को टीम में शामिल किया गया। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला दो अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी।

विंडीज क्रिकेट ने एक्स पर घोषणा की, "भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए शमर जोसेफ की जगह जोहान लेने को टीम में शामिल किया गया है।" बोर्ड ने 26 वर्षीय जोसेफ की चोट के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। लेकिन यह जरूर कहा कि 18 अक्टूबर से बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से पहले उनकी स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

उनका चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है। पिछले साल पदार्पण करने के बाद से, गुयाना के इस तेज गेंदबाज ने अब तक खेले गए 11 टेस्ट मैच में 51 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका औसत 21.66 और इकॉनमी रेट 3.5 से थोड़ा ज्यादा रहा है।

बारबाडोस के रहने वाले 22 वर्षीय लेन एक ऑलराउंडर हैं। उन्होंने 19 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिनमें 495 रन बनाए हैं और 22.28 की औसत से 66 विकेट लिए हैं, जिसमें चार बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।