Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

टेस्ट में स्टोक्स के बाद ओली पोप नहीं बल्कि ये खिलाड़ी हों कप्तान, माइकल वॉन का चौंकाने वाला बयान

Cricket News: इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि मैदान पर हैरी ब्रूक की मौजूदगी अच्छी नेतृत्व क्षमता का भाव देती है और बेन स्टोक्स के बाद उन्हें कमान सौंपी जानी चाहिए। ब्रूक ने भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टेस्ट के चौथे दिन 98 गेंद में 111 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया ।

बतौर कप्तान 51 में से 26 टेस्ट जीतने वाले वॉन का मानना है कि ओली पोप शानदार उपकप्तान है लेकिन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रूक को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हैरी ब्रूक में नेतृत्व क्षमता नैसर्गिक है । अगर भविष्य में बेन स्टोक्स चोटिल है और पोप उपकप्तान नहीं हैं तो ब्रूक कप्तान हो सकते हैं। ओली पोप अच्छा उपकप्तान है।"

उन्होंने कहा, "कप्तान को देने के लिये उसके पास अच्छे सुझाव होते हैं लेकिन कई बार उपकप्तान अच्छे कप्तान नहीं होते। मार्कस ट्रेसकोथिक शानदार उपकप्तान था लेकिन मेरी नजर में कप्तान नहीं।’’