Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

T20 WC: मोर्ने मोर्केल ने जताया अभिषेक शर्मा पर भरोसा, कहा- उनकी फॉर्म 'बस एक अच्छे शॉट की दूरी पर'

T20 WC: भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने रविवार को कहा कि अभिषेक शर्मा को सिर्फ एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच गौतम गंभीर के साथ बातचीत में टी20 विश्व कप में अब तक इस प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

अभिषेक ने इस प्रतियोगिता में अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। शुक्रवार के अभ्यास सत्र के दौरान उनके और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच लंबी बातचीत हुई। गंभीर उन्हें कुछ बारीकियां समझाते रहे और अभिषेक एक मेहनती छात्र की तरह सहमति में सिर हिलाते रहे।

जब मोर्कल से पूछा गया कि क्या टीम में अभिषेक के रहने को लेकर कोई चर्चा हो रही है, तो मोर्कल ने साफ इनकार किया। धुआंधार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से उम्मीद है कि वे टी20 प्रतियोगिता में अभी तक के खराब प्रदर्शन को भूलेंगे और रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर 8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का जोरदार तरीके से सामना करेंगे।