Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

IPL 2026: मुजरबानी के टीम में शामिल होने को अभिषेक नायर ने बताया वरदान, कहा- चौथे खिताब पर होगी नजर

IPL 2026: आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने बुधवार को जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुजरबानी के टीम में शामिल होने को एक वरदान की तरह बताया है। फैंचाइजी पिछले सीजन की बुरी यादों को भुलाकर एक बार फिर से एकजुट होने और अपने चौथे आईपीएल खिताब को जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है।

ईडन गार्डन्स में अपने पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान टीम को संबोधित करते हुए, नायर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह देर से आए खिलाड़ी का विशेष जिक्र किया और मुजरबानी का टीम में स्वागत किया। पिछले सीजन में आठवें स्थान पर रहने के बाद केकेआर ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित से किनारा कर लिया था और आईपीएल 2026 से पहले नायर को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नायर ने हाल ही में महिला प्रीमियर लीग की टीम यूपी वॉरियर्स की जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि यूपी की टीम 2026 सीजन में पांच टीमों के बीच सबसे निचले स्थान पर रही थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुजरबानी हाल में खत्म हुए टी20 विश्व कप में 13 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज रहे थे जिससे जिम्बाब्वे सुपर आठ चरण में पहुंचा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 17 रन देकर चार विकेट हासिल करने वाले मुजरबानी ने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

मुजरबानी के नाम 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। आईपीएल 2025 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू में लुंगी एनगिडी के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्हें अब भी आईपीएल में पहला मैच खेलने का इंतजार है। पाकिस्तान सुपर लीग से हटने के बाद मुजरबानी को केकेआर ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।