Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

पंजाब किंग्स के कप्तान पर लगा भारी भरकम जुर्माना

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में चार विकेट से मिली जीत में धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया ।

आईपीएल की मीडिया सूचना में कहा गया,‘‘यह आईपीएल आचार संहिता की धारा 2 . 22 के तहत इस सत्र में टीम का धीमी ओवरगति से जुड़ा पहला अपराध था जिसके लिये श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया ।’’

अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतकों और युजवेंद्र चहल की हैट्रिक के दम पर पंजाब ने चेन्नई को चार विकेट से हराकर प्लेआफ की दौड़ से बाहर कर दिया ।