Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

Haryana: रोहतक में 16 वर्षीय खिलाड़ी की मौत, प्रैक्टिस के दौरान सीने पर टूटकर गिरा पोल

Haryana: हरियाणा के रोहतक में बास्केटबॉल कोर्ट पर अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल ‘हूप’ का लोहे का खंभा सीने पर गिरने से राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हुई यह दुखद घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और मृतक की पहचान 16 वर्षीय हार्दिक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हार्दिक ने सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लिया था।

अधिकारियों ने बताया कि लोहे के खंभे के गिरने से जुड़ी परिस्थितियों और उपकरणों की स्थिति की जांच की जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को घटना पर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर संवाददाताओं से कहा कि वह पहले मामले से जुड़ी सभी जानकारियां लेंगे।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि 16 वर्षीय हार्दिक हूप की ओर हाथ बढ़ा रहा था और जैसे ही उसने उससे लटकने की कोशिश की, खंभा गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। स्थानीय थाने के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि लाखन माजरा गांव के खेल परिसर में कोर्ट के किनारे बैठे अन्य खिलाड़ियों ने हार्दिक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।