Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

स्वामी वागीश्वरानंद जी की पुण्य स्मृति, महंत ऋषीश्वरानन्द जी समेत कई साधु संतो ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार के चेतन ज्योति आश्रम में ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर 108 श्री स्वामी वागीश्वरानंद जी महाराज की पुण्य स्मृति का आयोजन किया गया। 23 अप्रैल को शुरू हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हो गया। इस दौरान आश्रम में रामचरित मानस का अखंड पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी हरिचेतनानंद जी महाराज समेत कई साधु संत और गणमान्य शामिल हुए। सभी ने स्वामी वागीश्वरानंद जी को श्रद्धांजलि दी और सनातन धर्म में उनके योगदान को याद किया। 

बता दें कि चेतन ज्योति आश्रम की ओर से सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, और सेवा के कई कार्यों का संचालन किया जाता है। आश्रम, वेद विद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, निशुल्क पुस्तकालय, निशुल्क छात्रावास और गौशाला का संचालन करता है। आश्रम के महंत ऋषीश्वरानन्द जी ने स्वामी वागीश्वरानंद जी को श्रद्धांजलि दी, और उनके योगदान को याद किया।