Breaking News

सलमान फायरिंग केस: मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों पर MCOCA की धाराएं लगाईं     |   मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से BJP उम्मीदवार होंगे उज्जवल निकम, पूनम महाजन का टिकट कटा     |   सुनीता केजरीवाल का दिल्ली में रोड शो, कोंडली इलाके में लगाए गए 'I Love Kejriwal' के पोस्टर और बैनर     |   गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक सोसायटी में मर्डर, BSF के पूर्व जवान ने एक शख्स की मारी गोली     |   जहांगीरपुरी महिला हत्याकांड: पुलिस ने गोरखपुर से हिरासत में लिया मुख्य आरोपी     |  

23 मार्च को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होगा।  इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको ये बताएगा कि आज के दिन आपके सितारें आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं ये सब आपको आज के राशिफल में जानने को मिलेगा। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी और मंगलकारी रहेगा। कमाई आपकी आज अच्छी होगी लेकिन खर्च भी आपका बना रहेगा। आप परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पार्टी और मनोरंजन का प्लान भी बना सकते हैं। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी को ओर से सरप्राइज मिल सकता है आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बना सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा।  इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में समझदारी से काम करे क्योंकि आपके साथ धोखा हो सकता है। परिवार के साथ संबंध अच्छे रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। आपको आज सेहत में नरमी का अहसास हो सकता है। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। कार्यस्थल पर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में सहयोगियों का व्यवहार भी आपको परेशान करेगा। आज तनाव के बीच अच्छी बात यह रहेगी कि लंबे समय बाद किसी मित्र से मुलाकात होगी। अगर आप कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल कर रहे हैं तो उसमें बहुत सावधानी बरतें। कारोबारियों के लिए आज दिन का दूसरा भाग बेहतर होगा। 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आज आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम भाव में संचार करते हुए शुभ फल देने वाला हैं। आपके ऊपर काम का दबाव भी बना रहेगा। जो लोग नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं उनका प्रयास आज रंग लाएगा। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, तभी आप अच्छा पैसा कमाने में सफल होंगे। परिवार में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। आज आपका स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन तुला राशि वाले लोगों के लिए सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका बेहतर तालमेल दिखेगा। आप अपने साथी के साथ आज आनंददायक पल बिताएंगे और कुछ घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपको आज किसी निकट संबंधी ओर से अच्छी खबर मिलेगी। तेज गति से चलने वाले वाहनों का प्रयोग करते समय आपको सावधान रहना होगा, वाहन सावधानी से चलाएं। आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखना होगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
 
आज का दिन धनु राशि वाले लोगों के लिए खुशियों भरा रहेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से गोचर कर रहे हैं। और आपकी राशि पर गुरु की शुभ दृष्टि भी बनी हुई है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप अगर कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में आज आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। किसी चल रही समस्या का समाधान होने से आपको खुशी मिलेगी। 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों से आप किसी अपने को आज खो सकते हैं, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज करियर कारोबार में कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है लेकिन सहकर्मियों के अहसयोगपूर्ण व्यवहार से आपको परेशानी होगी। बिजनस में आज निवेश बढ़ाने के सोच रहे हैं तो अपने विचारों को टाल दें नहीं तो आगे नुकसान हो सकता है। 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप में आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।