Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

19 साल की पाकिस्तानी लड़की का भारत में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट, चेन्नई की एनजीओ ने उठाया खर्च

पाकिस्तान के कराची की आयेशा राशिद को भारत के चेन्नई में जीवनदान मिला। यहां की एनजीओ एश्वर्या ट्रस्ट ने एमजीएम हेल्थ केयर में 19 साल की आय़ेशा के हार्ट ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च उठाया। 

आयेशा बीते कई साल से दिल की बीमारी से जूझ रही थी। 2019 में पहली बार दिल का दौरा पड़ने के बाद उसे भारत लाया गया और मैकेनिकल पम्प इम्प्लांटेशन किया गया। उससे भी जब हालत नहीं सुधरी तो हार्ट ट्रांसप्लांट की जरुरत पड़ी। 

इस साल जनवरी में ब्रेन डेड डोनर मिलने के बाद आयेशा का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया। चेन्नई की एनजीओ ने इस पर आया 35 लाख का पूरा खर्च उठाया। सफल ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद आयेशा को पिछले हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल गई।