Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttarakhand: Kedarnath में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

केदारनाथ धाम में शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। जब ऋषिकेश एम्स के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के बाद हाईवे पर लैंड कराना पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर कोई वाहन नहीं था नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एम्स से हेलीकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ गया था। इस दौरान लैंडिंग से पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने हेलीपैड से 10 मीटर पहले लैंडिंग करा दी। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का पीछे का हिस्सा टूट गया है।