Breaking News

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड: जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा स्पीकर को सौंपी     |   PM मोदी ने नॉर्वे के दिग्गज CEOs के साथ की बड़ी बैठक, भारत में निवेश के अवसरों पर हुई चर्चा     |   पालघर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे टेंपो पर पलटा कंटेनर, 13 की मौत 25 घायल     |   'केंद्रीय मंत्री बंडी संजय तुरंत इस्तीफा दें', BRS नेता जीवी रामकृष्ण ने की मांग     |   शुभेंदु अधिकारी PA हत्याकांड: एक और मुख्य आरोपी राजकुमार अरेस्ट     |  

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने गंगोत्री मंदिर में की पूजा-अर्चना

अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल जाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि "चार धाम यात्रा को संचालित करने वालों के लिए भी एक महोत्सव की तरह ये यात्रा होती है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी प्रकार से जो तीर्थयात्री हैं, श्रद्धालु हैं, उनकी यात्रा सुगम हो, सरल हो बिना किसी परेशानी के हो। उसके सारे प्रबंध यहां पर किए गए हैं, हमारा प्रयास है कि यात्रा विधिवत तरीके से जो नियोजन किया गया है चाहे वो यातायात का हो, हमारे  पुलिस विभाग का हो, सुरक्षा की दृष्टि से हो, परिवहन विभाग हो,  सड़क विभाग हो, जल हो, अभी काम चल ही रहा है लेकिन अंतिम चरण पर काम पहुंच ही गया है। 

जहां-जहां जैसी-जैसी आवश्यकता होगी, हम यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रा को सरल बनाने के लिए लगातार काम करेंगे। हमारा प्रयास होगा कि हर यात्रा हर वर्ष की भांति इस बार भी अच्छी हो।"

इसके साथ ही कहा कि आज अक्षय तृतीया पर गंगोत्री धाम व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा-2025 का शुभारंभ हो चुका है। चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखण्ड आने वाले समस्त श्रद्धालुओं का प्रदेश सरकार की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। सभी यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि माँ गंगा की सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सभी प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि व भारत की उन्नति के लिए प्रार्थना की।