Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में महाकुंभ के लिए शिवालय पार्क का किया जा रहा है विकास

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले के लिए कई स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। महादेव को समर्पित शिवालय पार्क का भी विकास किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक खास तौर पर बनने वाले पार्क में 22 मूर्तियां और ऐसे प्रमुख मंदिरों की नकल होगी, जो भगवान शिव को समर्पित हैं।

प्रोजेक्ट की देखरेख कर रहे अधिकारियों ने बताया कि पार्क को बनाने में करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए मौजूदा सुविधाओं को बेहतर बनाने और नई सुविधाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपयों का बजट तय किया है। हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ 14 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा।