Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में महत्वपूर्ण जगहों पर कियोस्क की सुविधा

कल्पना कीजिए कि कोई श्रद्धालु पवित्र नगरी अयोध्या पहुंचे, और उसे गंतव्य तक जाने का रास्ता नहीं मालूम हो, राम लला मंदिर में आरती के समय की जानकारी न हो, या दूसरे तीर्थ स्थान जानने के साधन का अता-पता न हो, तो क्या होगा? ऐसी तमाम आशंकाओं को दूर करने के लिए अयोध्या में खास इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे शहर में डिजिटल कियोस्क डिस्प्ले सिस्टम लगाया है।

होटल और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर लगे कियोस्क वास्तविक समय में मंदिरों, आरती के समय, घाटों और यातायात सुविधाओं के बारे में जानकारियां देते हैं। श्रद्धालुओं को हवाई और रेल संपर्क, नजदीकी आवास सुविधा और दूसरे प्रमुख पर्यटन स्थलों की भी जानकारी मिलती है।

लोगों ने इस पहल का दिल खोल कर स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे आगंतुकों को शहर में उपलब्ध सुविधाओं और यहां की समृद्ध संस्कृति के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। दिन-प्रतिदिन अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में ये पहल तकनीक के जरिये आस्था संतुष्ट करने की नायाब कोशिश है।