Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ के किए दर्शन

केंद्रीय उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी आज केदारनाथ धाम पहुंचे और पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किए, इसके साथ ही उन्होंने रूद्राभिषेक कर पूजा संपन्न की। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है। इससे पहले बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

दर्शन पूजा के बाद बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड सरकार सहित बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी)के यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंत्री मांझी ने उत्तराखंड सरकार व मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी इसके बाद परिवार के साथ बदरीनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बीकेटीसी सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने उनका स्वागत किया और भगवान का प्रसाद भेंट किया।