Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

UP: संभल में आज फिर सर्वे कर रही ASI की टीम, पहुंची कल्कि मंदिर

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुस्लिम बहुल इलाके में सनातन के लगातार सबूत मिल रहे हैं। इसके बाद भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण (ASI) की टीम सर्वे कर रही है। संभल में आज लगातार दूसरे दिन भी सर्वे किया जा रहा है। आज भी ASI की टीम संभल के कल्कि विष्णु मंदिर पहुंच गई है। अब यहां पर ASI की टीम सर्वे का काम कर रही है। ASI की टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं।

आज सर्वे का काम कृष्ण कूप में किया जाना है, जो कल्कि मंदिर के मेन गेट के पास है। बताया जा रहा है कि ये कृष्ण कूप संभल के जामा मस्जिद के पास से महज 500 मीटर की दूरी पर है। कृष्ण कूप चारों तरफ दीवारों से घिरा हुआ है। इसके चारों तरफ 5 फीट ऊंची दीवार बनी हुई है। इसके साथ ही कूप के अंदर झाड़ियां और गंदगी फैली हुई है। 

बता दें कि शुक्रवार को ASI की टीम ने 5 तीर्थ और 19 कूपों यानि कुल 24 जगहों का सर्वे किया था। आज कृष्ण कूप का सर्वेक्षण किया जाएगा। ये कूप संभल में कल्कि मंदिर के पास है। जो बहुत ही प्राचीन है। मंदिर के गेट पर एक बोर्ड लगा हुआ है। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भी लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि साल 2021 में सीएम योगी यहां आए थे। अब यहां के कूपों और तीर्थों के सर्वे का काम किया जा रहा है। 

भारतीय पुरात्तव सर्वेक्षण विभाग की टीम ने शुक्रवार को कई जगहों पर सर्वेक्षण किया था। उसमें कार्तिक महादेव मंदिर भी शामिल है, जिसे 46 साल बाद 14 दिसंबर को खोला गया था। बताया जा रहा है कि ये मंदिर 1978 के दंगे के बाद से बंद था। सर्वे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। जिस पर संभल के डीएम ने साफ कर दिया है कि किसी दरगाह या मस्जिद का सर्वेक्षण नहीं किया गया है।