Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

अयोध्या में राम भक्तों को बड़ी सौगात, मंदिर से 3 Km दूर दिखेगी रामायण की संपूर्ण गाथा

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में भव्य मंदिर से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित साकेत सदन के पास पांच एकड़ की भूमि पर रामलला पार्क बनाया जा रहा है। इस पार्क में रामायण की संपूर्ण गाथा और अलग-अलग किरदारों को पेश किया जाएगा। रामलला पार्क में न सिर्फ मनोरंजन का एक स्थल होगा बल्कि प्रभु राम की जीवन गाथा को चार जोन में बांटा जाएगा।

रामलला पार्क को लेकर अयोध्या के लोग और संत समाज उत्साहित दिख रहा है। उनके मुताबिक इस तरह की पहल से युवा और भावी पीढ़ी को भगवान राम और रामायण को करीब से जानने और समझने का मौका मिलेगा। रामलला पार्क अगले छह महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी।