Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

अयोध्या: राम मंदिर में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश में राम मंदिर परिसर में राम लला के दर्शन करने के लिए शानिवार को हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और बारी-बारी से रामभक्त रामलला के दर्शन कर रहे हैं। मंदिर के अंदर जाने के लिए लाइन में श्रद्धालु बाहर खड़े हैं।

भक्ति पथ के दो किलोमीटर के रास्ते और राम मंदिर से जुड़ने वाले राम पथ पर काफी भीड़ देखी गई थी। 22 जनवरी के बाद से राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है, जिसके बाद भारी तादाद में लोग दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं।