Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

ओंकारेश्वर मंदिर में 47 हजार के पार पहुंचा तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा

भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 47 हजार के पार पहुंच गया है। आगामी 23 नवम्बर को भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मन्दिर में विराजमान होने तक तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 55 हजार के पार पहुंच सकता है।

मन्दिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में अभी तक 27 हजार, 240 पुरूषों, 17 हजार 457 महिलाओं, 1981 नौनिहालों, 106 विदेशी पुरुषों, 182 विदेशी महिलाओं व 2 विदेशी नौनिहालों सहित 47 078 तीर्थ यात्रियों विदेशी सैलानियों ने पूजा - अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना की।