Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हल्द्वानी में मैथिली ठाकुर के सुंदर भजनों में आनंदित हो उठा शहर

हल्द्वानी के बी इंटर कॉलेज परिसर में पांच दिवसीय कुमाऊं महोत्सव शुरू हो गया है जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित के साथ की। कुमाऊं द्वारा महोत्सव की पहली शाम प्रख्यात गायिका मैथिली ठाकुर के नाम रही।

मैथिली ठाकुर ने अपने सुंदर भजनों और कुमाऊनी व गढ़वाली लोकगीतों को सुना कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजकों ने बताया कि 5 दिनों तक चलने वाले कुमाऊं द्वारा महोत्सव में उत्तराखंड के एक दर्जन से अधिक लोक गायक अपनी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। देर रात तक चले कार्यक्रम में मैथिली ठाकुर को सुनने के लिए हजारों की भीड़ इकट्ठा रही।