Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मरी माता मंदिर में 'घण्टी' करती है भक्‍तों की मुराद पूरी

शारदीय नवरात्र का आज पांचवा दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा बड़े ही विधि-विधान से भक्त जहां घरों में कर रहे हैं, पूजा अर्चना तो वहीं मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. 

यूपी की राजधानी लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे के किनारे अर्जुन गंज में पुल पर स्थित मरी माता मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां पर किसी भी देवी मां की कोई प्रतिमा नहीं है, भव्य इमारत नहीं है यहां सिर्फ एक ताखा है, जिसमें एक छोटा सा घंटा टंगा हुआ है।

ऐसे मंदिर है, जहां पर ना तो भव्य आलीशान मंदिर है और ना ही ऐसी कोई मूर्ति और ना ही कपाट बंद होते हैं ना ही खोले जाते हैं 24 घंटे बड़ी संख्या में भक्त लाइन लगाकर माता के दर्शन पूजन करते हैं।

वही एक दूसरा ताखा है जिसमे दीया जलता रहता है यह घंटा और दिया लाखों भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करता है। इस मंदिर में रोजाना सैकड़ों की तादाद में भक्त आकर मत्था टेकते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

कहा जाता है कि चुनरी में तीन गांठ बांधकर जो भी मनोकामना मां से जाती हैं, वो पूरी होती है। यह भी मानता है कि मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु यहां घंटी बांधकर जाते हैं।