Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर तक पैदल मार्ग बंद, सिर्फ रोप-वे से दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Uttarakhand: पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से उत्तराखंड के हरिद्वार में नील पर्वत पर स्थित चंडी देवी मंदिर का पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने भूस्खलन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सुरक्षा वजहों का हवाला देते हुए पैदल मार्ग बंद करने का आदेश दिया।

इस मार्ग का इस्तेमाल हर दिन हजारों श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए करते हैं। अब पैदल मार्ग को दोबारा खोले जाने तक सभी श्रद्धालुओं के लिए मंदिर तक पहुंचने का जरिया सिर्फ रोप-वे ही है।

चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग बंद होने की जानकारी नहीं थी। हालांकि वे प्रशासन की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए उठाए गए इस कदम से सहमत दिख रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार के बाद ही पैदल मार्ग को फिर से खोला जाएगा। फिलहाल, मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप-वे ही एकमात्र रास्ता है।