Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जन्माष्टमी के लिए इस्कॉन मंदिर में खास सजावट

दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के लिए शानदार उत्सव की मेजबानी करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि तकरीबन पांच लाख श्रद्धालु जन्माष्टमी पर दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर में थाईलैंड, बेंगलुरू और कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से खास सजावट की गई है।

मंदिर के दरवाजे सुबह 4:30 बजे खुलेंगे। श्रद्धालु भव्य मंगल आरती देख सकेंगे। मुख्य आकर्षण, महाअभिषेक, रात 9:30 बजे होगा।

इस्कॉन कम्युनिकेशन इंडिया के निदेशक व्रजेंद्र नंदन दास ने बताया कि मंदिर को थाईलैंड के ऑर्किड, बेंगलुरू के गुलाब और कोलकाता के गेंदे से सजाया जा रहा है। ऑर्किड फूल लंबे समय तक ताजगी के लिए जाने जाते हैं। 400 से ज्यादा पुलिस कई स्वयंसेवकों के साथ सुरक्षा बंदोबस्त में शामिल रहेंगे। मंदिर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।