Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

अयोध्या में श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई स्पेशल एंबुलेंस सेवा

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम भक्तों को अच्छी मेडिकल सुविधा मिल सके, इसे लेकर राम मंदिर ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार लगातार काम कर रही है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एस सिग्मा कंपनी के एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई।

एक्स सिग्मा और जेके सीमेट कंपनी ने मिलकर स्पेशल एंबुलेंस श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को दिया है। राम जन्मभूमि परिसर के अंदर 24x7 तैनात ये एंबुलेंस, तत्काल चिकित्सा सहायता देने और जरूरत पड़ने पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाएगी।

योगी सरकार की ओर से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को दी गई नई सुविधाओं में 10 बिस्तरों वाला अस्पताल शामिल है। इसका प्रबंधन भी एस सिग्मा कंपनी ने कर रहा है।