जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में रामनवमी के दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसे देख श्रद्धालु खुशी और आनंद से भर गए। उत्सव में शामिल लोगों ने कहा कि रामनवमी की ये वार्षिक शोभायात्रा जम्मू कश्मीर में अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देती है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान राम की पूजा-अर्चना की और पूरे क्षेत्र में शांति और समृद्धि की कामना की। कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा पुराने श्रीनगर शहर के कथलेश्वर मंदिर से शुरू हुई और हब्बा कदल, बरबर शाह और लाल चौक के आप-पास के इलाकों से होकर गुजरी।
श्रीनगर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, वार्षिक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
You may also like
PM मोदी ने नेपाल के नए PM बालेन शाह को दी बधाई, कहा- संबंधों को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे.
महिला सुरक्षा पर CM योगी की खास पहल, कारगर साबित हो रहे वन स्टॉप सेंटर.
केंद्र का बड़ा फैसला, वाणिज्यिक LPG कोटा 20% बढ़ा, उद्योगों को राहत.
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1690 अंक लुढ़का, निफ्टी 487 अंक टूटा.