Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

महिला सुरक्षा पर CM योगी की खास पहल, कारगर साबित हो रहे वन स्टॉप सेंटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। 75 जिलों में संचालित 96 वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित सहारा दे रहे हैं। इन केंद्रों पर पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सकीय सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्श, विधिक सलाह और पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आवश्यकता पड़ने पर 5 दिन तक अल्प प्रवास की सुविधा भी दी जाती है। प्रशिक्षित परामर्शदाता संवेदनशीलता के साथ मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए इन्हें ‘सखी’ कहा जाता है।

रायबरेली की रुचि यादव, जो घरेलू विवादों से परेशान थीं, उन्हें यहां परामर्श और सहायता मिली। अब उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है। राज्य सरकार ने वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्था का विस्तार किया है और आपातकालीन सहायता के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई है, ताकि जरूरतमंद महिलाओं तक तुरंत मदद पहुंच सके।