Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा, राम लला के दर्शन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगी, जहां वे राम मंदिर में राम लला के दर्शन करेंगी। राम मंदिर बनने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये पहला अयोध्या दौरा है।

राष्ट्रपति भवन ने कहा, "अयोध्या में अपने प्रवास के दौरान राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी मंदिर, प्रभु श्री राम मंदिर और कुबेर टीला में दर्शन और आरती करेंगी।" राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सरयू आरती में भी शामिल होंगी।