करवा चौथ का त्योहार आने ही वाला है। उत्तराखंड के नैनीताल में रहने वाली ऐपण कलाकार रंजना नेगी त्योहार को खास बनाने वाले बर्तन तैयार कर रही हैं। ऐपण उत्तराखंड के कुमाऊं की पारंपरिक लोक कला है। इसमें चावल के आटे से महीन डिजाइन बनाए जाते हैं। ये डिजाइन पर्व-त्योहारों और खास मौकों पर भी घरों के फर्श और दीवारों पर बनाए जाते हैं।
करवा चौथ की खरीदारी करने वाली महिलाएं रंजना के हुनर की तारीफ कर रही हैं। करवा चौथ खास कर उत्तर भारत में विवाहित महिलाओं का त्योहार है। वे अपने पतियों की लंबी उम्र और बेहतरी की प्रार्थना करती हैं। महिलाएं सूर्योदय से लेकर चांद उगने तक निर्जला उपवास रखती हैं। चांद देखने के बाद ही व्रत खोला जाता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
नैनीताल में पारंपरिक ऐपण के जरिए करवा चौथ को खास बनाने की तैयारी
You may also like
दीघा जगन्नाथ मंदिर के नाम से हटेगा 'धाम' शब्द, ममता बनर्जी ने दिया आश्वासन.
केदार घाटी में लगातार हो रही बारिश, यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलर्ट पर ज़िला प्रशासन.
Jammu Kashmir: कटरा में भीषण गर्मी, वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों के लिए की गई विशेष व्यवस्था.
जम्मू में अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हुईं, तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर.