Breaking News

IPL 2024: आज गुजरात और कोलकाता के बीच होगा मुकाबला     |   दिल्ली HC में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई     |   ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर SC में आज सुनवाई     |   राहुल गांधी आज रायबरेली में करेंगे प्रचार     |   मुंबई के वसई में सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह     |  

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम की पैड़ी पर इस बार दीये जलाने का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दिए सजाने के लिए 25 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक यहां जुटे हैं। सबसे ज्यादा संख्या में दिये जलाने का नया रिकॉर्ड बनाने के लिए इस बार 24 लाख से ज्यादा दिये तैयार करने की कोशिश की जा रही है।

अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक 11 नवंबर को होने वाले भव्य उत्सव की तैयारी के लिए जुटे हैं। भगवान राम के अभिषेक के लिए दिवाली पर भव्य उत्सव के निर्देश सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से आए हैं।

इसी के तहत स्वयंसेवकों ने राम की वेदी को सजाने की कोशिशें और तेज कर दी हैं। दिवाली से एक दिन पहले रिहर्सल भी की जाएगी।