Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

प्रयागराज महाकुंभ में टेंट सिटी की तैयारी, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे 2,000 कैंप

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन महाकुंभ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए संगम घाट के पास टेंट सिटी तैयार कर रहा है। टेंट सिटी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर तैयार हो रही है। अरैल घाट पर 25 एकड़ में फैली टेंट सिटी में दो हजार कैंप होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि टेंट सिटी में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें श्रद्धालुओं के नहाने, ध्यान लगाने, पूजा करने और आराम करने का पूरा बंदोबस्त होगा। दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में एक महाकुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। अधिकारियों को उम्मीद है कि 45 दिन चलने वाले महाकुंभ में 40 करोड़ लोग हिस्सा लेंगे।