दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की रेप्लिका बनाने की योजना रद्द कर दी गई है। दिल्ली के केदारनाथ धाम ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमन मित्तल ने बताया कि उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर की रेप्लिका बनाने पर हुए विवाद के बाद इसे रद्द कर दिया गया है।
सुमन मित्तल ने कहा कि ट्रस्ट ने उत्तराखंड के लोगों और साधु संतों के विरोध करने के बाद रेप्लिका न बनाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।
सुमन ने कहा, "हम अब इस नाम से कोई मंदिर नहीं बना रहे हैं।" उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए क्यूआर कोड के जरिए ऑनलाइन दान लेना भी बंद कर दिया है। दिल्ली के बुराड़ी में मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए थे।
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हिमालयी धाम के पुजारियों ने दिल्ली के बुराड़ी में मंदिर बनाए जाने का ये कहते हुए विरोध किया था कि केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके जैसा मंदिर या रैपलिका कहीं और बनाने से सदियों पुराने मंदिर का अपमान होगा। मंदिर निर्माण के विरोध में कांग्रेस ने हरिद्वार में हर की पौड़ी से पदयात्रा भी निकाली थी।
दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की रेप्लिका बनाने की योजना रद्द
You may also like
योगी सरकार ने कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 63 फीसदी किया, नवंबर की सैलरी के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता.
श्रीमहंत नारायण गिरि जी महाराज ने दी सातवीं संत संसद को शुभकामनाएं, 27 से 29 नवंबर तक सोमनाथ में होगा भव्य आयोजन.
अयोध्या में दसवें दीपोत्सव का भव्य आगाज करेंगे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, 56 घाटों पर जगमगाएंगे दीप.
दीपोत्सव के लिए अयोध्या में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर.