Breaking News

लद्दाख की मांगों पर सोनम वांगचुक ने तय की डेडलाइन     |   IRCTC केस में लालू परिवार पर 10 सितंबर को फैसला     |   बिहार में गंगा का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित     |   दिल्ली: सत्य निकेतन हादसे में बिल्डिंग मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें गठित     |   दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: एक और शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हुई     |  

महाकुंभ 2025: ठंड को मात देकर स्नान कर रहे हैं श्रद्धालु, प्रशासनिक व्यवस्था की तारीफ की

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का संगम और दूसरे घाट हर रोज ठंड को मात देने की दास्तां बयां कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने संगम पर डुबकी लगाई। घाटों से लौटते हुए श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक व्यवस्था की भूरि-भूरि तारीफ की।

बारह साल में होने वाला महाकुंभ हिंदूओं का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी को खत्म होगा। बुधवार को मौनी अमावस्या के दिन सात करोड़ 64 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी। ये एक दिन में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के स्नान करने का रिकॉर्ड है।