Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

देहरादून में कुमाऊंनी होली, टपकेश्वर महादेव मंदिर से निकला जुलूस

Uttarakhand: पारंपरिक कपड़ों में सजे देहरादून के लोगों ने गुरुवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर में उत्तराखंड की मशहूर कुमाऊंनी होली मनाई। कुमाऊं में तीन तरह की होली मनाई जाती है - खड़ी होली, बैठकी होली और महिला होली।

बसंत पंचमी से बैठकी होली और एकादशी से खड़ी होली शुरू हो जाती है। त्योहार के दौरान मंदिर से जुलूस शुरू होता है और एक घर से दूसरे घर जाता है। इस मौके पर यहां के खास पकवान तैयार किये गए।

देहरादून में पुरुषों और महिलाओं ने साथ मिलकर त्योहार मनाया। उत्तर भारत में मशहूर मशकबीन, एक किस्म का बैगपाइप और ढोल दमाऊ जैसे पारंपरिक वाद्य की धुन पर लोगों ने डांस किया। इस साल देश भर में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।