Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

पीएम मोदी ने दिवाली पर राष्ट्रपति मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से अलग-अलग मुलाकात की और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएमओ के एक्स हैंडल पर पीेएम मोदी की राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

पीएमओ की ओर से एक्स पर किए पोस्ट में कहा गया है, "पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दिवाली की शुभकामनाएं दीं।" इसके साथ ही उप-राष्ट्रपति सचिवालय और पीएमओ की ओर से एक्स पर पीएम मोदी और उप-राष्ट्रपति धनखड़ के मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की गई हैं।

उप-राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से एक्स पर किए पोस्ट में कहा गया है, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज उप-राष्ट्रपति एन्क्लेव में माननीय उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों ने एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।।"