Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

अयोध्या में राम मंदिर के पुजारियों के लिए नया ड्रेस कोड हुआ लागू

जनवरी 2025 में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल पूरे होने वाले हैं, इस अवसर पर 11 जनवरी को अयोध्या में कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. लेकिन इसी बीच राम मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राम मंदिर में पुजारियों के लिए ट्रस्ट ने अब नया ड्रेस कोड जारी कर दिया है. गौरतलब है कि राम मंदिर में नए 14 पुजारियों की ड्यूटी लगा दी गई है. इन पुजारियों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा गया है. ट्रस्ट ने इन पुजारियों पर कई नियम भी लगाए हैं. राम मंदिर में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है.

राम मंदिर में 14 नए पुजारियों को तैनात किया गया है. इन पुजारियों के लिए कई कठिन नियम भी बनाए गए हैं. इस कदम से राम मंदिर परिसर में तैनात कर्मचारियों और पुजारियों की पहचान आसान हो जाएगी. राम मंदिर ट्रस्ट ने पुजारियों और कर्मचारियों के लिए अलग-अलग ड्रेस कोड लागू किया है. अब मंदिर के पुजारी फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. राम मंदिर ट्रस्ट के पुजारियों को पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता और सिर पर पीले रंग की पगड़ी पहननी होगी. साथ ही इसमें भगवा रंग का ड्रेस भी शामिल किया गया है. वहीं आम कर्मचारियों को सफेद रंग का घोती कुर्ता धारण करना होगा.

राम मंदिर ट्रस्ट के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि राम मंदिर में पुजारियों के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है. जिसमें पीले रंग का कुर्ता और सफेद धोती है. सभी पुजारियों को वस्त्र ट्रस्ट ने बनवाकर दिए है. अब पुजारियों को वही ड्रेस धारण करना होगा. जल्द ही पुजारियों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण भी शुरू करने की तैयारी है। रामजन्मभूमि परिसर में कुल 19 मंदिर बन रहे हैं, इसलिए पुजारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी.